Sampurna Chanakya Niti : Today's Secret to Success

Sampurna Chanakya Niti : Today's Secret to Success


Unabridged

Sale price $6.50 Regular price$9.99
Save 35.0%
Quantity:
Add to wishlist
  • Cancel anytime!
  • Memberships will renew every month
  • One credit every month on renewal
  • You can spend 1 credit every month to get an audiobook
window.theme = window.theme || {}; window.theme.preorder_products_on_page = window.theme.preorder_products_on_page || [];

संपूर्ण चाणक्य नीति (सरल हिंदी शब्दों में) | Sampurna Chanakya Niti: Today's Secret to Success

सम्पूर्ण चाणक्य नीति का आज के समय के हिसाब से अर्थ (सरल हिंदी शब्दों में) । इस ऑडियोबुक में चाणक्य नीति के सम्पूर्ण 17 अध्यायों को सरल हिंदी में इस तरह से समझाया गया है कि आप इनको अपने जीवन में लागू कर सकें और हर काम में सफल हो सकें!

आचार्य चाणक्य का जन्म 375 ईसा पूर्व में तक्षशिला में हुआ था। उनका बचपन बहुत ज्यादा कठिनाइयों में बीता था। बडे होकर वे एक महान शिक्षक, अर्थशास्त्री, प्रधानमंत्री, शाही सलाहकार, राजनीतिज्ञ और मार्गदर्शक बने। आचार्य चाणक्य ब्राह्मण थे, उन्हें कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अर्थशास्त्र किताब लिखी थी जो बहुत प्रसिद्ध है। सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के गुरु भी चाणक्य ही थे। चाणक्य के प्रशिक्षण से ही चन्द्रगुप्त मौर्य भारत के महान सम्राट बने। चन्द्रगुप्त मौर्य राजवंश की स्थापना की थी। चन्द्रगुप्त पूरे भारत को एक साम्राज्य के अधीन लाने में सफल रहे।

चाणक्य नीति या चाणक्य नीतिशास्त्र, चाणक्य द्वारा रचित एक नीति ग्रन्थ है। इसमें सूत्रात्मक शैली में जीवन को सुखमय एवं सफल बनाने के लिए उपयोगी सुझाव दिये गये हैं। इसका मुख्य विषय मानव मात्र को जीवन के प्रत्येक पहलू की व्यावहारिक शिक्षा देना है। इसमें मुख्य रूप से धर्म, संस्कृति, न्याय, शांति, सुशिक्षा एवं सर्वतोन्मुखी मानव जीवन की प्रगति की झाँकियां प्रस्तुत की गई हैं।

चाणक्य नीति को उसके व्यावहारिक ज्ञान और व्यावहारिक शिक्षाओं के लिए अत्यधिक माना जाता है। यह प्रशासन, नेतृत्व, रिश्ते और व्यक्तिगत विकास सहित जीवन के विभिन्न पहलुओं में व्यक्तियों के लिए मूल्यवान दिशानिर्देश प्रदान करता है।

इस संपूर्ण चाणक्य नीति उपदेश को बहुत ही शांति के साथ (हैडफोन हो तो अच्छा) पूरा और बार बार सुने और अपनी लाइफ में फॉलो करने की कोशिश करें।

Sampurna Chanakya Niti Hindi audiobook is motivational and helpful for people at any stage of life.