{"product_id":"book-zk23","title":"Atmamanthan Kabir Vani Sang (Hindi)","description":"\u003cp\u003eआत्ममंथन\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eकबीर वाणी संग\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eमंथन से मिले असली घी (गीता)\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eकभी तो स्वयं को समझो\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eदही को मथने पर मक्खन निकलता है। मक्खन दही में छिपा हुआ है। उसे बाहर निकालने के लिए मंथन आवश्यक है। मक्खन से ही सच्चा घी, सच्ची घीता (गीता) निर्माण होती है। आपको मंथन शक्ति से यह गीता प्राप्त करनी है।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eमक्खन से जो निकला वह घी था और मनन से निकलती है गीता। मन और देह के बीच जब मंथन होगा, जब श्रवण की मथनी माया को छिन्न-भिन्न करेगी तब ही आप अपनी गीता जान पाएँगे। इसके लिए अपने मटके को मजबूत और साफ रखना होगा। यह मटका, यह शरीर मजबूत होगा तब ही यह श्रवण की मथनी को झेल पाएगा।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eहर एक की गीता अलग है। जीवन के महाभारत में हर एक की भूमिका अलग है। इसलिए हरेक को आत्म-मंथन करना चाहिए। मथनी आपके हाथ में है।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eइस पुस्तक द्वारा अपने आपको जानकर, अपने शरीर की वृत्तियों को परखकर, इसके संस्कार और पैटर्न छानकर आप स्वयं अपनी 'विश्वास गीता' का मंथन करने में काबिल हो सकते हैं।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eआइए मनन की मथनी से आत्म-मंथन कर, सत्य का मक्खन पाएँ।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eलोग जीवन के सबक खट्टे-मीठ्ठे अनुभवों द्वारा सीखते हैं\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eमगर बिना गिरे भी अनेक सबक\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eमनन-मंथन की शक्ति द्वारा सीखे जा सकते हैं।\u003c\/p\u003e","brand":"INAudio","offers":[{"title":"Audiobook","offer_id":50480225550640,"sku":"BDzk23","price":15.0,"currency_code":"USD","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0879\/2784\/9264\/files\/zk23-cover.jpg?v=1767142577","url":"https:\/\/downpour.com\/products\/book-zk23","provider":"Downpour","version":"1.0","type":"link"}