{"product_id":"book-j5js","title":"अफसर के रिटायरमेंट का दर्द","description":"\u003cp\u003e व्यंग्य लेखन से मेरा उद्देश्य लोगों का मजाक उड़ाकर उन्हें हँसी का पात्र बनाकर सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करना नही है । \u003c\/p\u003e\u003cp\u003eसमाज में कुछ ऐसी बातें व्याप्त है, जो आम आदमी ठगे जाने के बाद भी समझ नहीं पाता है और दिन प्रतिदिन पिसता जाता है । \u003c\/p\u003e\u003cp\u003eऐसी बातों को अपने लेखों ओैर व्यंग्यों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना ही मेरा उद्देश्य रहा है । \u003c\/p\u003e\u003cbr\u003e\u003cp\u003e    इसके अलावा ऐसे लोगों को भी दर्पण दिखाना रहा है जो छल कपट चोरी ,बेईमानी करने के बाद भी समझते है कि उन्होने कुछ नहीं किया है और उनके बारे में लोगों को कुछ नहीं मालूम है, जबकि समाज में इसके विपरीत उल्टा असर रहता है । \u003c\/p\u003e\u003cbr\u003e\u003cp\u003e    हमारा भारतीय समाज दहेज प्रथा, जातिप्रथा, धार्मिकता, अंधविश्वास, गरीबी, बेकारी आदि आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक, बुराईयों से ग्रस्त है, \u003c\/p\u003e\u003cp\u003eजिसमें सबसे ज्यादा प्रभावित, देश का आम आदमी है और आम आदमी को ही अपने लेखों का नायक बनाकर प्रायः व्यंग्य लिखे गये हैं । जिसमें अधिक से अधिक समस्याओं को हल सहित उठाये जाने का प्रयास किया गया हैं।\u003c\/p\u003e\u003cbr\u003e\u003cp\u003e    आस पास में व्याप्त विषमताओं चेहरे पर चेहरे लगाये, रंग बदलते चेहरे को देखकर उन्हें सरल सीधे शब्दो में बिना लाग लपेट के व्यंग्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है \u003c\/p\u003e\u003cp\u003eऔर व्यंग्य ही एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा अपने और अपनो पर चोट करके लोगो को समझाया जा सकता है ।\u003c\/p\u003e","brand":"Findaway World, LLC","offers":[{"title":"Audiobook","offer_id":49401562431792,"sku":"BDj5js","price":1.0,"currency_code":"USD","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0879\/2784\/9264\/files\/597021-j5js-Square.jpg?v=1735588500","url":"https:\/\/downpour.com\/products\/book-j5js","provider":"Downpour","version":"1.0","type":"link"}