{"product_id":"book-i7u2","title":"SWAYAM KA SAMNA (HINDI)","description":"\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eअपने अंदर हरक्युलिस को जनम दें\u003c\/strong\u003e\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e'आप कपड़े क्यों नहीं पहनते?' लड़के ने पागल फकीर से आश्‍चर्य में पड़कर सवाल किया| पागल फकीर ने शांत स्वर में जवाब दिया, 'क्योंकि पहले हम कपड़े पहनते हैं, बाद में कपड़े हमें पहन लेते हैं|'\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eपागल फकीर का पहेलीनुमा जवाब लड़के को कुछ समझ में नहीं आया| उसने फकीर से अगला सवाल किया- 'आपकी आँखें लाल क्यों हैं?' रहस्यमयी मुस्कान के साथ पागल फकीर ने जवाब दिया- 'क्योंकि तुम्हारी आँखों में बाल है|' फकीर का अतार्किक जवाब लड़के की समझ से बाहर था| फिर भी तीसरा सवाल पूछने की उत्सुकता वह दबा न सका| 'आप इस खंडहर में क्यों रहते हैं?' पागल फकीर ने हँसते हुए जवाब दिया, 'यह खंडहर नहीं, महल है|' पागल फकीर के ऊल-जलूल जवाब सुनकर लड़के का सिर चकरा गया| उसे अब पूरा विश्‍वास हो गया कि हो न हो यह फकीर आधा नहीं पूरा पागल है| फिर भी अंदर ही अंदर उसका दिल फकीर से बार-बार मिलने की गवाही दे रहा था|१२\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e… 'खोज- स्वयं का सामना' ग्रंथ\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eयह पढ़कर कहीं आपका सिर भी तो नहीं चकरा गया? यदि हॉं तो पागल फकीर द्वारा दिए जवाबों पर खोज करें| हरक्युलिस बनें| प्राचीन काल के हरक्युलिस ने अपोलो देवता के आशीर्वाद से अपने बाहुबल के बलबूते, १२ असंभव कार्यों को अंजाम दिया| जब कि आज के हरक्युलिस ने देवी मॉं की बदौलत प्राप्त मानसिक शक्ति के बलबूते, खोज कर 'स्वयं का सामना' किया| उसने आस-पास के लोगों में भी साहस भरकर अपने जैसे कई हरक्युलिस तैयार किए| आइए, इस पुस्तक को पढ़कर हम भी अपने अंदर हरक्युलिस को जनम दें|\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eसरश्री की शिक्षाएँ हमें स्वयं को आइने में देखने पर मजबूर करती हैंं| हमारे चरित्र को सुदृढ़ बनाने में मदद करती हैं तथा जीवन मूल्यों पर पूनर्विचार करने के लिए प्रेरित करती हैं|\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e- डॉ. किरन बेदी, मॅगसेसे अवॉर्ड विजेती\u003c\/p\u003e","brand":"INAudio","offers":[{"title":"Audiobook","offer_id":49407447040304,"sku":"BDi7u2","price":14.0,"currency_code":"USD","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0879\/2784\/9264\/files\/i7u2-Square-cover.jpg?v=1773573595","url":"https:\/\/downpour.com\/products\/book-i7u2","provider":"Downpour","version":"1.0","type":"link"}