{"product_id":"book-2rq1","title":"Ashtavakra Gita Bhashya (Prakaran 1 aur 2) (Hindi)","description":"\u003cp\u003eद्वैत वेदांत के उच्चतम ग्रंथों में है अष्टावक्र गीता। इसमें अद्वैत ज्ञान का निरूपण भी है, मुक्ति के चरणबद्ध उपाय भी हैं और एक ब्रह्मज्ञानी की बात भी है।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eराजा जनक एक काबिल शासक हैं। जो सभी प्रकार से सम्पन्न और प्रसन्न हैं; पर फिर भी एक आंतरिक अपूर्णता सताती है। इसलिए समाधान के लिए ऋषि अष्टावक्र के पास जाते हैं, जिनकी उम्र मात्र ग्यारह वर्ष है।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eराजा जनक का प्रश्न होता है — वैराग्य कैसे हो? मुक्ति कैसे मिले?\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eचूँकि ग्रंथ की शुरुआत ही तात्विक जिज्ञासा से होती है इसलिए अष्टावक्र की बात श्लोक दर श्लोक बहुत गहराई तक जाती है। अष्टावक्र का प्रत्येक श्लोक इतना सशक्त और सटीक होता है कि प्रथम अध्याय के अंत में ही राजा जनक मुक्त हो जाते हैं। इस पुस्तक में आचार्य प्रशांत ने प्रथम दो प्रकरण के प्रत्येक श्लोक की सरल व उपयोगी व्याख्या प्रस्तुत किया है।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eप्रथम प्रकरण की विषयवस्तु\u003c\/strong\u003e\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eशिष्य एक संसारी है। इसलिए बात की शुरुआत होती है आचरण के तल से। फिर इसके पश्चात बात खुलती है आत्मज्ञान की।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eअष्टावक्र आसक्ति को बंधन व निरपेक्ष दर्शन को मुक्ति का रहस्य बताते हैं।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eद्वितीय प्रकरण की विषयवस्तु\u003c\/strong\u003e\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eराजा जनक अब मुक्त हो चुके हैं। प्रकरण की शुरुआत ही उनकी उद्घोषणा से होती है; \"अहो! मुक्ति इतनी सहज थी, मैं अब तक समझ क्यों न सका?\" राजा जनक स्वयं को बोध स्वरूप जानने लगे और स्वयं के शरीर और मन ऐसे देखने लगे जैसे वो कोई स्वतंत्र इकाई हों।\u003c\/p\u003e","brand":"INAudio","offers":[{"title":"Audiobook","offer_id":67951232516400,"sku":"BD2rq1","price":9.99,"currency_code":"USD","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0879\/2784\/9264\/files\/2rq1-Square-cover.webp?v=1791307527","url":"https:\/\/downpour.com\/products\/book-2rq1","provider":"Downpour","version":"1.0","type":"link"}